-यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने पर रुके तीर्थयात्रियों को प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास घुडसिल मेंएक एक्सावेटर मशीन के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे हाइवे के दोनों ओर यात्रियों के वाहन फंस गये है। जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से यहां दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और जरूरी राहत सामग्री बांटने के साथ मार्ग को सुचारू किया जा रहा है। यहां पर बोल्डर से दबी एक्सावेटर मशीन को निकालने और सड़क से बोल्डर हटाने का काम जारी है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश