देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल बाजार में पिछले तीन दिन से पानी की किल्लत झेल रहे व्यापारियों कि गुस्सा सड़क पर फूटा। व्यापारी ने जल निगम और जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार को व्यापार संघ देवाल के अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत और जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा की अगुवाई में देवाल बाजार में पानी के खाली बर्तन ले कर व्यापारी एकत्रित हुए और जल संस्थान और जल निगम के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि देवाल के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर हनीगाड से पेयजल योजना बनी है, लेकिन पिछले तीन दिन से देवाल की आठ हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, वहीं गमलीगाड और कोठमी पेयजल योजना भी है उसके बाद भी ग्रामीणों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। व्यापारी ने हनीगाड पेय योजना की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पानी आपूर्ति नहीं की जाती है तो व्यापारियों को मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में व्यापार संघ के संरक्षक प्रदीप राणा, संयोजक भरत सिंह, उपाध्यक्ष हेम चन्द्र, कुंदन भंडारी, हरीश पांडे, जोत सिंह, जयप्रकाश, दान सिंह, लक्ष्मण कुमार, प्रताप सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही