
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा जिला हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम मानपुर आदमपुर में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा सभी आवश्यक जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं
शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। वहीं गंभीर रूप से बीमार लगभग 10 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु देहरादून रेफर किया गया, जिनके आने-जाने सहित सभी व्यवस्थाएं लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा
सुनिश्चित की गईं। यह पहल क्षेत्र में मानवीय सेवा और जनहित के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस आयोजन में ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया और पार्टी के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए उत्साह व्यक्त किया।
इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उनके साथ प्रदेश महासचिव मोनिका अष्टवाल, प्रदेश महासचिव संजय कुमार, प्रदेश सचिव जय अर्नाल्ड, प्रदेश सचिव विनेश कुमार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार गौतम कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

More Stories
डीएम की क्यूआरटी ने घरेलु गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर छापेमारी लगातर जारी,टीम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र मे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त !
शादी समारोह आयोजित करने वालों को शासन ने दीं राहत ,शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र, शादी के कार्ड व आधार कार्ड के साथ शपथ पत्र संलग्न करते हुए 10 दिन पूर्व आवेदन करने पर मिल सकेगी गैस !
राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 1 और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार