
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस और एस.टी.एफ. देहरादून के संयुक्त ऑपरेशन के चलते टीम ने 25 हजार के ईनामी को मोहाली पंजाब से धर दबोचा लिया पकड़ा गया आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में करीब डेढ साल से फरार चल रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2024 में एक शिकायतकर्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 206/24 धारा 376(3) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत करवाया गया । जिसमें दौराने विवेचना आरोपी आरिफ का नाम प्रकाश में आया।
उक्त आरोपी घटना के उपरान्त से लगातार फरार एवं वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु रानीपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये आरोपी के पते पर कई बार दबिशें दी गयी, लेकिन सफलता न मिलने पर आरोपी के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।
उक्त ईनामी अपराधी की तलाश हेतु S.T.F देहरादून पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए रानीपुर पुलिस के सहयोग से आज दिनांक 07.12.2025 को वांछित इनामी को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा ।”
*विवरण आरोपित–*
आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा जिला कानपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष ।
*पुलिस टीम रानीपुर-*
1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार
2- कानि0 रमेश रावत
*S.T.F टीम-*
1. अपर उ0नि0 मनोज बेनिवाल
2. हे0का0 अर्जुन सिंह रावत
3. का0 बीरेन्द्र राणा
4. का0 दीपक चन्दोला
5. का0 रवि पन्त

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री