राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों पर जनपद पुलिस लगातार संवेदनशील एवं सुनसान स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चला रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की जा रही संदिग्धों की चैकिंग की कार्यवाही के लगातार सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं।
थाना कलियर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/12/24 की रात मेहवड़ पुल के पास बीच की नहर पटरी पर एक संदिग्ध युवक बिना नंबर मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। वाहन के दस्तावेज मांगने पर चालक की घबराहट भांप पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि संदिग्ध देहरादून में POP का काम करता है। इस दौरान मौका पाकर संदिग्ध ने देहरादून क्षेत्र से 3 मो0सा0 चोरी की थी जिनमें से 02 मो0सा0 आरोपी ने पास ही सिंचाई विभाग की जमीन पर झाड़ियों में छिपा दी और शेष 01 को आज बेचने जा रहा था लेकिन पुलिस की सुझबूझ और कड़ी मेहनत के चलते पकड़ा गया।
आरोपी की निशांदेही पर छुपाई गई 02 अन्य मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी उसके जुर्म धारा 317(2)BNS से अवगत कराते हुए समय नियमानुसार हिरासत में लिया गया व तीनों मोटर साइकिलों को आरोपी सहित थाना कलियर लाया गया। बरामद वाहनों की तस्दीक के लिए देहरादून पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
जहांगीर पुत्र मसरूर निवासी माधोपुर थाना गंगनहर, हरिद्वार हाल पता पटेलनगर देहरादून
*बरामदा मो0सा0-*
1. मो0सा0 स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट, चेसिस नंबर MBLJAR036H9F16325
2. मो0सा0 स्पलेंडर UK07AJ9917
3. मो0सा0 स्पलेंडर UK07BS4102
*पुलिस टीम-*
1- SI हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी धनौरी
2- हे0का0 रविन्द्र बालियान
3- HG सलीम अहमद
4- HG सुशील
5- HG बिजेंद्र
*CIU रुड़की-*
SI संजय पुनिया
HC चमन
कॉन्स्टेबल महिपाल
कॉन्स्टेबल राहुल

More Stories
सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत सांसद नरेश बंसल ने ग्राम हरियावाला में सुनी जन समस्याएं,शिविर में त्वरित 5 आधार कार्ड अपडेट 7 आयुष्मान कार्ड और 5 लोगों की पेंशन मौके पर ही किये स्वीकृत !
श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों के साथ वर्तमान में प्रचलित अभियानों की कि समीक्षा, अपने अपार्टमेंट मकान किराये पर देकर खुद बाहर रहने वाले मकान मालिक हो जायें सावधान, किरायेदार का सत्यापन नही कराया तो कानूनी कार्यवाही होनी है तय।