March 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक अवैध नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये तस्कर के पास से करीब 4 लाख रुपयों की स्मैक बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।अभियान के तहत पुलिस टीम ने दिनांक-24-03-2026 को दौराने चैंकिंग हारुन नामक युवक को 12.26 ग्राम स्मैक के साथ रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी ज्वालापुर से पकड़ा। NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

*बरामदगी-* 12.26 ग्राम स्मैक

 

*विवरण आरोपित-* हारुन पुत्र फैज आलम निवासी पिरान कलियर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 34 वर्ष

*पुलिस टीम-*

1-उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी

2-का0 दिनेश

3-का0 अनिल वर्मा

You may have missed

Share