February 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस और गौ स्क्वायड टीम ने एक गौ हत्यारे को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे गौ मांस किया बरामद, पुलिस टीम अब दूसरे फरार आरोपी की तलाश मे दे रही जगह जगह दबिश !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार की थाना भगवानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी,करते हुए गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के फरार साथी की तलाश मे जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक आरोपी दबोचा पुलिस को मिली गोपनीय सुचना पर टीम ने ग्राम खेडी शिकोहपुर के आम के बाग में दबिश दी तो 04 संदिग्ध भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर अहसान नामक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गये टीम ने मौके से 260.74 किग्रा गौमांस, गौवंशीय खुर, गौकशी उपकरण गौमांस मय गौकशी बरामद होने पर उक्त फरार अभियुक्तगणो के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा फरार की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे है।

 

*विवरण आरोपित-*

अहसान पुत्र अजीज उर्फ बुच्चा नि0 ग्राम खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष

 

*बरामद माल का विवरण*

1-260.74 Kg गोमांस

2-02 अदद छुरियां

3-02 अदद कुल्हाडी

4-एक तराजू मय पलडा

5-1 किलो प्लास्टिक की पन्नी

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी व टीम

2-उ0नि0 शरद सिह (प्रभारी गौवंश स्कवाड) व टीम

You may have missed

Share