
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज थाना बहादराबाद से मु.अ.सं. 274/25, धारा 8/21/29 NDPS एक्ट व 386/2025 धारा-8/21/29 NDPS में वांछित अभियुक्त *सलमान पुत्र जवाद अली* निवासी-ग्राम पाडली गुर्जर रूडकी कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। *SSP हरिद्वार* द्वारा अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी पर *5000 रूपये* का इनाम घोषित किया गया था।
इनामी अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप थाना बहादराबाद पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त को रुड़की से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से की गई पूछताछ व मोबाइल फोन के अवलोकन से कुछ ड्रग पेडलरो के नाम प्रकाश में आये है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
*नाम पता आरोपित*
सलमान पुत्र जवाद अली निवासी पाडली गुर्जर रूडकी कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार
*पुलिस टीम*
01. व०उ०नि० नितिन बिष्ट
02 . उ.नि. विजय प्रकाश
03 . कानि० मुकेश नेगी
*टीम CIU रूडकी*
01. हे०कानि० अश्वनी यादव
02. कानि० महिपाल
03. कानि० राहुल नेगी

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति