
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की *थाना बहादराबाद पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने तमंचा, कारतूस व अवैध चाकू सहित 03 संदिग्ध लोगौ को गिरफ्तार किया है ये तीनो आरोपी अवैध हथियारों के दम पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2026 की रात्रि में थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान सहदेवपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार 03 व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति आमीर के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस तथा नसीम व तंजीम के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए।
पूछताछ में संदिग्धों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बहादराबाद क्षेत्र में घूमना प्रकाश में आया।
हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
*नाम पता आरोपित*
1. आमीर पुत्र एहतशाम निवासी शाहबू खड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)
2. नसीम पुत्र नईम निवासी पठानपुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)
3. तंजीम पुत्र नसीम निवासी शाहू खड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)
*बरामदगी*
1. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
2. 02 अदद अवैध चाकू
*पुलिस टीम*
1. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट
2. उ0नि0 करम सिंह
3. का0 वीरेंद्र शर्मा
4. का0 अवनेश राणा

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान