March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की बाहदराबाद पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरणकर्ता को 24 घंटो मे हीं किया गिरफ्तार, अमान ने अमन बनकर फ़साया था लड़की को अपने जाल मे, पुलिस ने नाबालिक लड़की को अम्बाला केंट से बरामद कर परिजनों के किया हवाले !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक अपहृता लड़की को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है और नाबालिक लड़की के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.12.2025 को वादी मुकदमा निवासी मुज्जफरनगर उ०प्र० द्वारा ख़ुद की नाबालिक पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 137(2) बीएनएस थाना बहादराबाद में पंजीकृत कराया गया था।

अपह्ता की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देशों पर काम करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर, मुखबिर तंत्र व मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अपहृता नाबालिग को 24 घंटे के भीतर अंबाला कैंट हरियाणा से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता अमन पुत्र अनीश को दबोचा गया।

अभियुक्त अमन को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी।

*नाम पता-अभियुक्त*

01. अमन पुत्र अनीश उम्र 21 वर्ष निवासी- ग्राम खुड्डा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

 

*पुलिस टीम*

01. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

02. का0 मुकेश राणा

03. म०हो०गा० गुलरेज

04.का0 वसीम सीआईयू हरिद्वार

You may have missed

Share