उत्तराखंड में हरिद्वार रेलवे स्टेशन को मिली आज एक और सुविधा. इन लोगों को होगा फायदा……
हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बैटरी संचालित वाहन सेवा का शुभारम्भ आज से प्रारंभ हो गया है अब शीघ्र ही मण्डल के मुरादाबाद एवम् देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधा हेतु बैटरी संचालित वाहन सेवा का शुभारम्भ किया जायेगा
इस वाहन के चलने से दिव्यांगजन, बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर आवागमन में सुविधा मिलेगी रविवार को मुरादाबाद मण्डल के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बैटरी संचालित वाहन सेवा का शुभारम्भ किया गया इस सेवा के प्रारंभ होने से दिव्यांगजन, बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को स्टेशन पर एवं प्लेटफार्म पर आवागमन में बहुत सुविधा होगी।
यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में तथा प्लेटफार्म से स्टेशन के निकास द्वार तक एवं निकास द्वार से प्लेटफार्म तक जाने में इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
प्रति व्यक्ति ₹ 50 /-किराया पर यह सुविधा हरिद्वार स्टेशन पर प्रदान की जा रही है।
मुरादाबाद मण्डल में प्रथम बार इस सेवा का शुभारम्भ हरिद्वार स्टेशन से किया गया है। शीघ्र ही यह सुविधा मण्डल के मुरादाबाद एवम देहरादून स्टेशन पर भी प्रारंभ की जाएगी।


More Stories
कोटद्वार पुलिस ने dj बजाने से मना किया तो शाहिद ने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर कर दिया हमला,आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी मे भी कर दीं तोड़ फोड़, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार फरार की तलाश मे जुटी पुलिस !
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने दो सगे भाइयो सहित तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, शनिवार को निम्बू मिर्ची लटकाने के बहाने करते थे घरो की रेकी, बिना कैमरे वाले इलाके मे चटका देते थे बंद घरो के ताले,पुलिस को आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद !