
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार उ
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा अपराधी किस्म के व्यक्ति पर नकेल कसे जाने के आदेश प्राप्त हुए थे थाना क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को प्रेषित की गई थी जिसके फल स्वरुप माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 14-4-24 को कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा तीन अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ढोल नगाड़ों के साथ बारात निकाल कर जिला बदर की कार्रवाई की गई जो गोकशी,चोरी, अवैध मादक पदार्थ आदि जैसे अपराध में संलिप्त थे। जिनको मुजफ्फरनगर की सीमा में भेज कर हिदायत दी गई।
अपराधी जिनके जिला बदर किया गया👇🏻
1- दिलदार पुत्र हनीफ निवासी कुमराड़ी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
2- कलीम पुत्र अनवर अनिवासी ग्राम लहबोली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।
3- सुभान पुत्र खलील निवासी लंढोरा कोतवाली मंगलौर

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील