
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*कोतवाली लक्सर*
दिनांक 11/11/2023 को खेड़ी खुर्द लक्सर निवासी असरफ व मुस्तकीम द्वारा शिक़ायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 10.11.2023 की दोपहर के समय उनकी नाबालिक बेटियां जिनकी उम्र क्रमशः 14 वर्ष व 12 वर्ष है, घर से नाराज होकर कही चली गई हैं और काफी खोजने के बाद भी नही मिल रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने D.C.R.B. व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मध्यम से प्रसार प्रचार किया तथा थाना स्तर पर अपर्हताओं की तलाश हेतु सुराग रस्सी पता रसी कर आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये ।
दिनांक 12.11.2023 को गठित पुलिस टीम द्वारा दोनों अपर्हताओं को चन्दौसी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 950/23 धारा 363 भादवि
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथांण
2- उ0नि0दीपक चौधरी
3- उ0नि0 एकता मंमगाई
4- कानि0 प्रकाश खनेड़ा

More Stories
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के 4 बड़े कारोबारियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा मे अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद,
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिखाया सख्त रूख,मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित,अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को दीं कड़ी चेतावनी !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र,शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास,मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी !