
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23-04-2025 को चैकिंग के दौरान रोडीबेलवाला कोतवाली नगर क्षेत्र प्रशासनिक मार्ग के पास रोडीबेलवाला से 02 आरोपियों 1-समीर उर्फ सोनू 2-अंशु दुबे पुत्र शिवकरन दुबे को चार (4) किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया
गया।
*नाम पता आरोपी* 1-समीर उर्फ सोनू पुत्र मौ0मुस्तफा निवासी आनन्द वन समाधि झुग्गी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।
2.अंशु दुबे पुत्र शिवकरन दुबे निवासी भुदेसा थाना गंजनेर जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश।
*बरामदगी-*
चार (4) किलो अवैध गांजा ।
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 चरण सिंह 2-कांनि0राकेश 3-कांनि0सुनील असवाल

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार