
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
थाना श्यामपुर ,चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत नामिम गंगे घाट के पास काली माता मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर रॉनी माटा अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था तभी समय करीब 6.30 बजे 03 अज्ञात अभियुक्तो द्वारा रॉनी माटा के सिर पर लाठी-डण्डो से वार कर घायल कर उसकी जेब मे रखे 70,000/ रूपये व मोबाईल ,पैन कार्ड व आधार कार्ड लूट कर भाग गये जिससे पीडित बामुशकिल बचकर अपनी महिला मित्र के मोबाईल से डॉयल 112 पर सूचना दी जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस ने पंहुचकर पीडित के बिना देरी के अस्पाताल भेजा गया, पीडित के भाई केसर माटा की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई चूंकि घटनास्थल के आस-पास विश्व प्रसिद्ध माँ चण्ड़ीदेवी मन्दिर और दक्षिणकाली मन्दिर स्थित है जहाँ पर देश-दुनिया से काफी संख्या में यात्री भी आते-जाते रहते है। उपरोक्त घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर गठित टीम को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के आस-पास काफी अंधेरा होने के कारण और सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने के कारण पुलिस के सामने उक्त घटना का खुलासा करने की एक चुनौती थी।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के खुलासे हेतु मेनुवल तरीके अपनाते हुये अभियुक्तों की तलाश हेतु पूर्व में लूट, चोरी में लिप्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए तकनिकी उपकरणों की सहायता लेते हुए 4.2 हाईवे पर चैकिंग के दौरान अभि0 भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तान गंज थाना सुल्तान गंज जिला भागल पुर बिहार उम्र 21 वर्ष 2. शेखर पुत्र घनश्याम सैनी न वासी राम किशोर चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष को चण्ड़ीघाट क्षेत्र से धर दबोचा। अभि0 भीम की जामा तलाशी मे पीडित का पैन कार्ड व 32,500/- रु0 बरामद हुए व अभि0 शेखर की जामा तलाशी मे रु0 32500/- रु0 बरामद हुए।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.अभि0 भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी रीना प्रधान के घर के बगल मे चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तान गंज थाना सुल्तान गंज जिला भागल पुर बिहार उम्र 21 वर्ष
2. शेखर पुत्र घनश्याम सैनी न वासी राम किशोर के घर के बगल मे चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष ।
*बरामदा माल-*
कुल 65000/- रु व पीडित का पैनकार्ड
*पुलिस टीम*
1.उ0नि0 नितेश शर्मा (थानाध्यक्ष श्यामपुर)
2.उ0नि0 अशोक रावत (प्रभारी चौकी चण्डीघाट)
3.उ0नि0 शशि भूषण जोशी
4.का0 841 रमेश सिहं

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया, *डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!