
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
खानपुर पुलिस की पुलिस द्वारा एक ऐसे अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसने अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु स्वयं को गुमशुदा दर्शाकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की थी। परिजनों के द्वारा थाना खानपुर पर दिनांक 07/11/2025 को गुमशुदगी दर्ज करवाई गई ।
जाँच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा / अभियुक्त द्वारा एक लड़की को नशीले पदार्थ के सेवन करवाया गया व उसके साथ अश्लील कृत्य कर वीडियो बनाई गई , उसके प्रभाव में अनुचित कृत्य, तथा बार-बार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई है।
जिस सम्बन्ध में पीड़िता के द्वारा थाना खानपुर पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ उक्त अभियुक्त पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता की स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए अशोभनीय वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया, तथा लगातार धमकियाँ देकर उसका शोषण करता रहा।
अभियुक्त के अपराधिक कार्य के उजागर होते ही जानबूझकर फरार हो गया था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुमशुदगी का मिथ्या स्वरूप तैयार किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा स्वंय की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया है एवं संभावित ठिकानों पर सतत दबिश दी गई ।
पुलिस टीम द्वारा साइबर, तकनीकी और मानवीय संसाधनों की सहायता से अभियुक्त को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की जा रही हैl
नाम पता अभियुक्त – अमित पुत्र बरफान नि0 ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार age-29 सम्बन्धित मु0अ0सं0 303/25 धारा 64(2)m,123,351(3) BNS (गुमशुदा 15/2025)
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी -थानाध्यक्ष – खानपुर
2-उ0नि0 कल्पना शर्मा – विवेचक
3-अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
4-कानि0 1438 ना0पु सुनील कुमार

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!