
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक19.11.24 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति चौकी क्षेत्र में मामूर थे तभी चमगादड टापू के मध्य पानी की टंकी की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक महिला स्कूटी से आ रही थी।
पुलिस टीम को देखते ही उक्त महिला वापस मुडने लगी जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर उक्त महिला को तुरन्त कुछ दूरी पर पकड लिया।
म0कानि0 द्वारा उक्त महिला को चैंक किया तो उक्त महिला के पास 02 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता महिला आरोपी*
महिला आरोपी निवासी काली माता मन्दिर वाली गली नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
*बरामदगी-*
02 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 राजेन्द्र सिंह पुजारा
2-कांनि0 464नापु महेन्द्र सिंह
3-कांनि0 222 नापु सुनील असवाल
4-म0कां0434नापु राजरानी

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा