
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली नगर पुलिस ने घर से नाराज होकर हरियाणा से हरिद्वार भागकर आये 02 नाबालिक लड़को को सकुशल बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.08.2025 को एसएसपी हरिद्वार को सूचना मिली कि दो नाबालिग बालक अपने घर से हरियाणा (कुरुक्षेत्र) से भागकर हरिद्वार पहुँचे हैं और उनकी लोकेशन हरकी पैड़ी क्षेत्र में आ रही है। वह घर से नाराज होकर निकले हैं जिस करण घर वाले काफी परेशान हो रखे हैंl
सूचना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा एसएचओ कोतवाली नगर को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान मै बच्चों की तलाश हेतु टीमें बनाकर लगाने हेतु निर्देशित किया।
जिस पर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी घाटों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से cctv पर भी सर्च अभियान चलाया गया जिस पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बालकों को हर की पैड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर कोतवाली लाया।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बच्चों को पढ़ाई -लिखाई के लिए परिजन द्वारा डाटा गया था साथ ही बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल की माँग पूरी न होने के कारण नाराज होकर हरिद्वार चले आये थे।
पुलिस द्वारा परिजनों को हरियाणा से बुलाकर दोनों नाबालिगों को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर SSP हरिद्वार व हरिद्वार पुलिस की त्वरित रिस्पांस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा