
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कल दिनांक 21.03.2025 की गैस प्लान्ट क्षेत्र स्थित यूकेलिप्टिस बाग से समीर नाम के युवक को दबोचकर उसके कब्जे से कुल 183 ग्राम चरस की बरामदगी की गयी। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 119/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
आरोपी युवक ने बताया कि अपने चाचा की संगत में पड़कर तथा कम पढ़ा-लिखा होने के कारण वह चरस बेचने लगा। आते-जाते नशा करने वाले लोगो से सस्ते दामो पर चरस लेकर वह 1200 रूपये तोला के हिसाब से बेचता है।
*विवरण आरोपित-*
समीर पुत्र रियासत निवासी मेन बाजार ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार
*बरामदगी-*
कुल 183 ग्राम स्मैक
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत
2- उ0नि0 विकास रावत
3- का0 संजय रावत
4- का0 अजय कुमार

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार