
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पिरान कलियर द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.09.26 को पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग दौराने NIC तिराहा से पचास मीटर दूर रतमऊ नदी पुल धनौरी कलियर के पास से आरोपी अंकुश कुमार पुत्र श्री धीर सिंह हाल निवासी केयर हास्पिटल भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कलियर व आसपास से थोड़ी थोड़ी मात्रा में लाकर इक्कठा कर मुनाफा दाम पर बेचकर अपना खर्चा चलाता है। आरोपित के विरुद्ध थाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1.अंकुश कुमार पुत्र श्री धीर सिंह हाल निवासी केयर हास्पिटल भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ।
*बरामदगी*-
1- कुल 36.79 ग्राम अवैध स्मैक।
*पुलिस टीम-*
1- कमल मोहन भण्डारी प्रभारी निरीक्षक
2.उ0नि0 मुनव्वर हुसैन
3.हे0कां0 इसरार अली
4.हे0कां0 माजिद खान
5.कां0 विकास त्यागी
6.कां0 कैलाशराम

More Stories
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर : रक्तवीरों का सम्मान, शिविर में 30 यूनिट रक्तदान.!
एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर, हत्या के प्रयास में नामजद तीन आरोपी मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार,कोतवाली खटीमा पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार किए बरामद,सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल वीडियो पर एसएसपी अजय गणपति द्वारा संज्ञान लेकर कार्यवाही के दिए थे निर्देश।
जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में बोले डीएम- ‘मार्केट डिमांड’ के अनुसार युवाओं को नए ट्रेड्स में करें प्रशिक्षित, स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार.!