पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है *डा0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गयी टीम द्वारा एक अभियुक्त से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:-*
गठित पुलिस टीम *उप निरीक्षक श्री प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल कमल पांडे ,कांस्टेबल प्रकाश बडाल, कांस्टेबल संजीव राज* कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान अभियुक्त सनी आर्य पुत्र राम प्रसाद आर्य निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुंवाढुंगा को डॉ विनोद भट्ट अस्पताल से आगे अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 17 पेटियां जिसमें 173 बोतल, 56 हाफ अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम -*
*1-* श्री प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव,
*2-* कांस्टेबल कमल पांडे ,
*3-* कांस्टेबल प्रकाश बडाल,
*4-* कांस्टेबल संजीव राज

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन