
*संक्षिप्त विवरण:-*
*दिनांक सूचना 18.01.2022 को वादी श्री रमेश कम्बोज* निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ *कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख* की ठगी की गयी थी।
जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम रामनगर द्वारा *साइबर सैल हल्दवानी की मदद* से उक्त मुकदमे में फरार
अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को *राजपुरा पटियाला पंजाब* से गिरफ्तार किया गया ।
*पुलिस टीम*
*1-* अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
*2-* श्री अनीस अहमद व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर
*3-* उ0नि0 जोगा सिहं कोतवाली रामनगर
*4-* हे0 कानि अनिल कुमार
*5-* कानि0 अरविन्द कुमार- साईबर सैल हल्दवानी नैनीताल।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा