
*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025* के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल* के निर्देशन में व *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उ0नि0 अनिल कुमार* एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान *लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676)* की तलाशी में एक तस्कर को *25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
सिमरन प्रीत उम्र: 36 वर्ष, पिता- परविंदर सिंह
निवासी- गोविंदपुरा सुभाषनगर, हल्द्वानी
अभियुक्त बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है, अवैध शराब हरियाणा से हल्द्वानी लेकर आया था।
*📦 बरामदगी*
* Red Label- 10 पेटी
* Jameson – 05 पेटी
* Ballantine’s- 05 पेटी
* Blonde – 05 पेटी
➡️ कुल: 25 पेटी अवैध शराब
➡️ अनुमानित कीमत: ₹6,00000/-
*वाहन:* XUV700 (UK-04AJ-7676)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव
2. उ0नि0 रेनू सिंह
3. कानि0 दिनेश नगरकोटी

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि