
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
*जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।*
जिसके अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीम का गठन कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- *नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।*
2- *अवैध पदार्थ बिक्री वाले स्थान पर दबिश।*
3- *अवैध पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।अभियान जारी है।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा दिनांक 17/07/23 को एक व्यक्ति धोलातप्पड़ मार्ग पर स्तिथ पुल के पास स्विफ्ट कार सफेद रंग संख्या UK07FC 3726 से आता दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया परंतु चालक कार को वापस मोड़कर भागने की कोशीश करने लगा जिस पर शक होने पर कार को घेर कर पकड़ लिया और कार चालक से नाम पता पूछा तो चालक द्वारा अपना नाम सलमान पुत्र आबिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून बताया। कार को चेक किया गया तो कार के अन्दर ड्राइविंग सीट के बगल में स्तिथ हैंड ब्रेक के नीचे एक पॉलिथीन के अन्दर से 22 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति/कार चालक सलमान के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत करते हुवे गिरफ्तार किया गया एवं कार को एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*–
सलमान पुत्र आबिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 21 वर्ष*
*बरामदगी*
1- 22 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक ,
2- कार स्विफ्ट सफेद रंग संख्या UK07FC 3726
अभियुक्त के द्वारा पूछने पर बताया कि मैं पूर्व में अपने दोस्त सराफत निवासी ग्राम कुंजाग्रांट के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम करता था परंतु सराफत को पूर्व में पुलिस द्वारा पकड़ लेने के बाद अब में अकेला ही स्मैक लाकर बेचता था। अभियुक्त द्वारा बताया कि में पूर्व में गाजियाबाद, जनपद उत्तर प्रदेश से एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगत जेल जा चूका हूं।
*पुलिस टीम*
1- भास्कर लाल साह, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, 2- संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली विकासनगर, 3- उ0नि0 प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कूल्हाल
2- का0 रहीश
3-का0 सुरेश

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!