उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, कलसिया पुल में हल्के वाहनों की आवाजाही हुई शुरू…..
हल्द्वानी : काठगोदाम में स्थित कलसिया पुल पर एनएच द्वारा बैली ब्रिज का वैकल्पिक निर्माण कर दिया गया है, आज से हल्के वाहनों के लिए आवागमन शुरू हो गया है। एनएच के अधिकारियों कर्मचारियों और प्रशासन की तत्परता से वैकल्पिक बैली ब्रिज आज हल्के वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया है।
डीएम नैनीताल धीराज गर्बयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होने के चलते नैनीताल, भीमताल रूट पर यातायात का काफी दबाव बढ़ गया था, ऐसे में दिन-रात की मेहनत के बाद कलसिया पर वैकल्पिक वैली ब्रिज शुरू होने से कहीं ना कहीं यातायात पर आने वाला दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा, आगे चलकर इस पर स्थाई पुल बना दिया जाएगा।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप