
देहरादून: राजधानी की शांत वादियों में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। बल्लूपुर में एक युवती को बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया जिनके हाथों में स्प्रे की बोतलें थीं। युवती ने भागकर खुद को बचाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बल्लूपुर में पैदल जा रही युवती को बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों के हाथों में किसी स्प्रे की बोतलें थीं, युवती ने वहां से भागकर खुद को बचाया।
घटना के बाद बल्लूपुर पर भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा हो गया। आरोपित युवक वहां से फरार हो गए। युवती की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक पर सवार थे तीन युवक
कैंट पुलिस के अनुसार, वनस्थली छात्रावास बल्लूपुर निवासी मिनाक्षी रावत ने शिकायत दी। बताया कि बीते सोमवार को वह शिव मंदिर, बल्लूपुर से अपने छात्रावास लौट रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरते समय उसके पास आकर रुके।
आरोपितों ने उसको रोकने का प्रयास किया। युवकों के हाथ में किसी प्रकार के स्प्रे थे। वह घबराकर पीछे हो गई। जिसके बाद एक युवक स्प्रे लेकर उसकी ओर आया, जिस पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। जिस पर आरोपित बाइक से फरार हो गए।
युवती का आरोप है कि युवकों में से एक उसी के मोहल्ले में रहने वाली एक युवती का ब्वायफ्रेंड है। पुलिस में मामले को जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई की मांग की
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने युवती का पीछा करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कैंट थाने में प्रदर्शन कर युवकों द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैला की बात कही। आरोप लगाया कि आरोपित युवक गैर समुदाय के हैं और उन्होंने कई हिंदू युवतियों को गुमराह किया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
IG कुम्भ वाई.एस रावत के निर्देश पर ASP कुंभ जोधराम जोशी का एक्शन,. रोडी बेलवाला क्षेत्र होगा अब अतिक्रमण मुक्त, कुंभ मेला पुलिस के ढाई सौ होमगार्ड्स करेंगे सहयोग, ASP कुंभ जोधराम जोशी ने किया जवानों को संबोधित कर गिनाई प्राथमिकताएं.!
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !