
कल शाम लगभग 07.35 बजे *थाना घनसाली पुलिस को सूचना मिली कि बूढ़ा केदार नदी में *दो मज़दूर कार्य कर रहे थे कि अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने पर दोनों मज़दूर टापू में फँस गए हैं उक्त सूचना पर *थाना घनसाली पुलिस एवं SDRF* टीम अविलंब रैस्क्यू हेतु रवाना हुए ।नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था जिस कारण पुलिस टीम को रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।आखिर कार स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में फँसे *दो मज़दूर व चार खच्चरों का थाना घनसाली पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा सकुशल रैस्क्यू कर लिया गया अपनी जान पर खेलकर बेज़ुबान जानवरो और मजबूर मजदूरो के जान बचाने पर स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त