उत्तराखंड में आज फिर बह गया गौला पुल का पुस्ता, आवागमन बंद……..
हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते गौलापार सितारगंज टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है। गौला पुल के किनारे का हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है। ऐसे में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज पुल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बीते शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। आप देख सकते हैं वीडियो में गौला पुल के किनारे का हिस्सा टूट गया है और पुल को एक बार फिर से खतरा हो गया है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह