
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने आज निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल पौड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक करने पर निदेशक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने निदेशक के अनुपस्थित रहने की स्पष्ट जानकारी न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य और डीजी स्वास्थ्य को तत्काल पत्र लिखकर सूचना भेजी जाय। आयुक्त ने चेतावनी दी कि अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी तैनाती स्थल पर ही उपस्थित रहना होगा, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडलीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त