उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश में चेतावनी रेखा के पार बह रही गंगा, पुलिस ने घाटों पर लोगों को किया अलर्ट, तस्वीरें……
देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही। त्रिवेणी घाट पर गंगा के जलस्तर की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। दोपहर से यहां गंगा 339.52मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 340.50 मीटर है।

हरिद्वार में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। इससे गंगा का जल स्तर 292.30 मीटर पर था। वहीं दोपहर से यह धीरे-धीरे बढ़कर शाम पांच बजे तक 293.25 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा के निशान 293 से ऊपर है, जबकि 294 मीटर गंगा का जलस्तर खतरे का निशान है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने पर कोतवाली पुलिस की ओर से तटीय क्षेत्रों में मुनादी कराई गई। जिसमें सुरक्षा के दृष्टि से गंगा किनारे रहने वाले लोगों और स्नान के लिए तटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं को सावधान किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि शुक्रवार को आपदा नियंत्रण कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया कि सुबह नौ बजे टिहरी और श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जाएगा।जिसके चलते दोपहर दो बजे तक गंगा के जल का स्तर किनारों से आगे बढ़ जाएगा।
पुलिस की ओर से चंद्धेश्वर नगर, मायाकुंड व त्रिवेणीघाट गंगा किनारे पर लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई गई। उन्होंने बताया कि जल पुलिस के जवानों को घाटों पर तैनात रखा गया है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह