September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रूडकी मे युवती के साथ सामुहिक बलात्कार, तीन दिन तक बंधक बनाकर लूटते रहे अस्मत,

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद

जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास श्यामपुर गांव निवासी किशोरी दो महीने से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आ रही थी। दिहाड़ी पर आने के बाद चार दिन पहले उसका नंबर बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजन बहाराबाद पहुंचे तो किशोरी उन्हें नहीं मिली।परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।जहा श्यामपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।तलाश करते हुए कुछ घंटों के अंदर ही किशोरी को रुड़की क्षेत्र से बरामद कर लिया गया जहा किशोरी ने बताया कि उसकी परिचित युवती ने उसे रुड़की ले जाकर तीन युवकों के हवाले कर दिया। जिन्होंने कई दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक और युवती की तलाश शुरू की जा रही है।

 

Share