
मुज़फ्फरनगर की फुगाना पुलिस ने जन्मदिन पर हूटर/सायरन बजा हुडदंग मचाने के बाद , वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करना तीन युवकों को भारी पड़ गया पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार, करते हुए घटना मे प्रयोग की गई गाडी व 02 मोटरसाइकिल सीज कर दीं है आपको बता दे की दिनांक 20.10.2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से थाना फुगाना पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमे कुछ नवयुवकों द्वारा जन्मदिन मनाने के उपरान्त ग्राम मे जलूस निकालते हुये हुडदंग मचाना प्रदर्शित हो रहा है। थाना फुगाना पुलिस द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेकर वीडियो की जाँच की गयी तो यह वीडियो ग्राम लोई के सारिक नाम के एक युवक का जन्मदिन के अवसर पर हुडदंग मचाते हुये ग्राम लोई के नवयुवको द्वारा अपने वाहनो पर हुटर व सायरन बजाते हुये वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर डाली गयी थी। थाना फुगाना पुलिस टीम व एण्टी रोमियो स्कवायड की संयुक्त टीम द्वारा वीडियो मे हुडदंग कर रहे युवको के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा वीडियो में प्रदर्शित 01 गाडी व 02 मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीज किया गया है। वीडियो मे प्रदर्शित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*हुडदंग करने वाले/गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*
*1.* मौनीस पुत्र नसीम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष
*2.* बिलाल पुत्र इलयास नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष
*3.* सारिक पुत्र इनाम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई:18 बोतल अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार!
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का किया विकासनगर पुलिस ने अंत, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त,युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों द्वारा युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 01 लाख रू0 की डिमाण्ड !
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,एसटीएफ कुमायूं यूनिट और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,कार्यवाही मे 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल, 1300 टैबलेट व 51 कफ सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार करते हुए NDPS एक्ट में मुकदमा किया दर्ज !*