
थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी की उनकी नाबालिक पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ घर से नाराज होकर कही चली गई है, जिन्हें काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नही चल पा रहा है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करने तथा गुमशुदा तीनों बालिकाओं की तलाश हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गुमशुदा तीनों युवतियों की तलाश हेतु तत्काल थाना रायपुर में पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा तीनों युवतियों के संबंध में जानकारी करने पर तो तीनों का घर से नाराज होकर जाना ज्ञात हुआ।
गुमशुदा तीनों बालिकाओं के रिश्तेदारो व दोस्तों से जानकारी करने पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उनमें से एक बालिका द्वारा अपने एक मित्र से चंडीगढ़ जाने की बात कही थी। जिस पर तत्काल एक पुलिस टीम को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया, चंडीगढ़ पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा तीनों बालिकाओं की फ़ोटो के माध्यम से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर उनके संबंध में जानकारी की गई, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई व प्रयासों के परिणाम स्वरुप पुलिस टीम ने तीनों बालिकाओं को बस स्टैंड चंडीगढ़ से सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें देहरादून लाकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तीनो लडकियो के परिजनो ने रायपुर पुलिस का दिल से धन्यवाद कर लडकियो को अपने अपने घर ले गये।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त