थराली के पेन्गगढ़ में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से चार की मृत्यु एक गंभीर घायल

थराली के पेंगगढ़ में पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवासीय मकान बुरी तरह ध्वस्त हो गये
चार लोगों की मलवे में दबने से मृत्यु हो गई , एक व्यक्ति को हायर सेंटर भेजा गया है ।
बताया गया कि ग्राम पैनगढ़ गांव मैं भारी मात्रा मैं स्लाइडिंग में बीती रात्री लगभग 2बजे के चट्टान से विशालकाय पत्थर गिरने से घनानद सती का समूचा परिवार दब गया है। घटना स्थल पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गयी है।
पहाड से आये बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं एसडीआरएफ ने अन्य दो लोगों को रेस्क्यू कर मलबे से निकालकर सीएचसी थराली पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एसडीआरएफ ने बताया कि मलबे और बोल्डर गिरने से दो अन्य मकानों को भी छति पहुंची है। घटना के बाद राजस्व पुलिस की टीम पैनगढ़ गांव पहुंची। जहां पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त हुए मकान से एसडीआरएफ ने चार शवों को निकाल लिया गया है।
मृतकों की पहचान
मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें से देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती, बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75), घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45), सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद शामिल हैं।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश