
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति संचार एवं शिक्षा पर संवाद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.निशंक से सवाल पूछे। डा.निशंक ने भी छात्र-छात्राओं से कई सवाल किए और सही जवाब देने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति से प्रत्येक वर्ग को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और इससे शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ेगा। देश के छात्र-छात्राएं विश्व स्तर पर अपनी शिक्षा का लोहा मनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैदिक शिक्षा प्रणाली को अतीत में आतताईयो ने तहस-नहस कर दिया था और इतिहास को उलट दिया था। नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कारों से सराबोर होगी। जिससे भारतीय संस्कृति फिर से पूरे विश्व में अपना परचम लहराएंगी और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम बहुत सार्थक साबित हुआ है। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। डा.निशंक के स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, ओमप्रकाश जमदग्नि, श्वेतांक त्रिपाठी, सांसद निशंक के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुंवर आदि मौजूद रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!