उत्तराखंड में यहाँ पूर्व विधायक संजीव आर्या पर हुआ धारदार हथियार से हमला, मौके पर पकड़ा गया आरोपी…
नैनीताल : नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किए जाने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की।
अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया, और हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस के सुपर्द कर दिया । इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया था।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव आर्या पर हमला करने के मामले में तहरीर आते ही पुलिस द्वारा कार्यवाई की जाएगी, हमला करने वाला पुलिस की कस्टडी में है फिलहाल संजीव आर्या हल्द्वानी अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं।


More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार