उत्तराखंड में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ेंगी मुश्किलें! कार्बेट पाखरो टाइगर सफारी मामले में CBI को मिले दस्तावेज……
देहरादून: इस दौरान हरक सिंह ने सीबीआई के अफसरों से कहा कि उस वक्त मंत्री होने के नाते शासन स्तर से उनके पास तमाम फाइलें आई थीं। हरक ने आगे कहा कि पाखरो में टाइगर सफारी के निर्माण के दौरान कोई अनियमितता नहीं हुई।
कॉर्बेट के पाखरो टाइगर सफारी मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए तत्कालीन वन मंत्री और अब कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत से फिर पूछताछ की। हरक सिंह ने बताया कि पिछले 14 अगस्त को उनसे सीबीआई ने इंदिरानगर स्थित कार्यालय में दो घंटे तक पूछताछ की थी।
इस दौरान हरक सिंह ने इस पूरे मामले से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए। इस मामले में हरक ने साफ कहा कि इस प्रकरण में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
हरक ने सीबीआई के सामने रखा पक्षः सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने पूछताछ के दौरान टाइगर सफारी की सारी जानकारी ली। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी से लेकर सभी स्वीकृतियों को लेकर भी सीबीआई ने हरक सिंह से कई सवाल किए।
इस दौरान हरक सिंह ने सीबीआई के अफसरों से कहा कि उस वक्त मंत्री होने के नाते शासन स्तर से उनके पास तमाम फाइलें आई थीं। हरक ने आगे कहा कि पाखरो में टाइगर सफारी के निर्माण के दौरान कोई अनियमितता नहीं हुई।
क्योंकि, सारे काम नियमों के अनुसार ही हुए। अगर कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ होगा तो उसके लिए अफसर जिम्मेदार ही होंगे। क्योंकि, मंत्री का काम नियम देखना नहीं होता। उन्होंने सीबीआई को कई अहम दस्तावेज दिए, जिसमें इस मामले से जुड़ी कई जानकारियां शामिल हैं। सीबीआई के अफसरों ने हरक से पूछताछ की पुष्टि की है।
सोशल मीडिया पर सामने आया हरक का वीडियो।
इस बीच सोशल मीडिया पर हरक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाखरो टाइगर सफारी मामले में तत्कालीन सरकार और अफसरों की भूमिका को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वे इससे जुड़े दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का दावा कर रहे हैं।
हरक के अनुसार, सीबीआई ने 14 अगस्त को बुलाया थ उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इस मामले से जुड़े कई दस्तावेज सीबीआई के अफसरों को सौंपे।
केदारनाथ उपचुनाव से पूर्व पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरक भी उप चुनाव के लिए संभावित दावेदारों में माने जा रहे हैं। इसके सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं, हालांकि अभी तक उनकी पार्टी के किसी नेता का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इसे मुद्दा बना सकती है।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना नई मंडी पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद 1 वाँछित 15 हजार रुपये के इनामी गौकश को गोलाबारी मे घायल सहित कुल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र किए बरामद ।
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग