राजेश्वरनगर फेस -2 में एक महिला ने फांसी लगा लगा कर अपनी जान दे दी घटनाषकी जानकारी होने पर आईटी पार्क पुलिस चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित मय हमराह मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि मृतक मनीषा चौधरी पत्नी विनय रसाल निवासी गली न0-12 गुमानी वाला, थाना ऋषिकेश, देहरादून हाल पता फेस-2 राजेश्वर नगर, आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 32 वर्ष द्वारा फांसी लगा ली थी, जिसे उसके परिजन कोरनेशन अस्पताल ले गये, जहाँ चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया है। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका पूर्व में पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्य करती थी जिसे करीब 5माह पहले अज्ञात कारणो से नौकरी से निकल दिया गया था तथा जिसके बाद से ही मृतका डिप्रेशन मे चल रही थी मृतका के पति वर्तमान में यस बैंक में कार्यरत है क्योकि मृतका की शादी को अभी केवल 3 वर्ष ही हुए हैं, इसलिए पंचायतनामा की कार्यवाही हेतु सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से पत्राचार किया गया है फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी