
देहरादून। उत्तराखण्ड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा व पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री का श्री दरबार साहिब में ससम्मान स्वागत किया गया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि “श्री दरबार साहिब में आकर आत्मा को अपार शांति और ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।” श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि “वन मंत्री के नेतृत्व में वनाग्नि के मामलों में कमी आई है, साथ ही वृक्षारोपण व फलदार पौधों के रोपण से वन्य जीवों और इंसानों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल हुई है।”

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार