देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य मे उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें यथाशीघ्र ढूंढने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनांक 20/01/25 को एक महिला निवासी चालंग गांव सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 20/02/25 को मोबाइल सर्विलांस तथा मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना की सहायता से उक्त गुमशुदा युवती को जनपद सरसावा बिहार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वो अपने घर वालों से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गयी थी। युवती द्वारा अपने साथ किसी भी अपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया। पिछले 01 महीने से लापता युवती के सकुशल वापस मिलने पर युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम:-*
1- उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी
2- उप निरीक्षक भावना
3- कां0 विशाल

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे की टीम ने नशे के नेटवर्क पर कि पुनः सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,टीम ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया सीज, उत्तरप्रदेश मे शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी.!
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,
एसएसपी देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत,उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित.!