रुद्रपुर
आज खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या जिला रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहाँ पर खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियो के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 की बैठक ली. बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से चर्चा की. इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायो से विभागीय मंत्री को अवगत कराया. किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को बताया की उन्हें धान क्रय करने में नेफर्ड की और से कई परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा की नेफर्ड द्वारा उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया जाता है साथ ही कई बार अधिकारियो को नेफर्ड को धान क्रय करने का अधिकार ना दिए जाने की बात भी की गई लेकिन अधिकारियो द्वारा फिर भी नेफर्ड को अधिकार दिए जाते हैं जिसपर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की अब नेफर्ड के क्रय केंद्र नहीं रहेंगे.
बताते चले की जिले में धान के 200क्रय केंद्र बनाये गए है जिनमे की rcf, ucf, नेफर्ड सहित कई अन्य समितियाँ शामिल हैं. खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और उनके हितो के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.
इस अवसर पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल , रुद्रपुर मेयर रामपाल , अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और किसान संगठन के सदस्य उपस्थित रहे!

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ