देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। मानदेय बढ़ोतरी के निर्णय से प्रदेशभर के कृषि सहायकों ने राज्य सरकार एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया है।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित,. अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को प्रदान किए गए पदक एवं प्रशस्ति पत्र,. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार की धनराशि भी प्रदान की गई.!
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण,सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति.!
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, पकड़ा गया आरोपी लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास, पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप क़ी बरामद !