
देहरादून। प्रथम द हैरिटेज स्कूल इनविटेशनल सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 में क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान द हैरिटेज स्कूल एवं द एशियन स्कूल के बीच खेला गया और द हैरिटेज स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रनों का लक्ष्य दिया और इसके जवाब में द एशियन स्कूल की टीम ने 5.1 ओवर में बिना विकेट खोये लक्ष्य हासिल करते हुए मैच को 10 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच न्यू दून ब्लॉसम और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया और दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने टज्ञॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य दिया और दून इंटरनेशनल स्कूल ने मैच को 39 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और सेंट कबीर एकेडमी के बीच खेला गया ओर मैच में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले करने का निर्णय लिया ओर 10 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य दिया और सेंट कबीर एकेडमी ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए मैच को नौ विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त