मौसम ने करवट बदली और बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक होती रही। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं।
बुधवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!