देहरादून
देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को अटैच कर दिया। साथ ही यहां नए स्टॉफ को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। एक विवाद के चलते एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया है।
दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधोली गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली। ग्रमीणों के अनुसार बिधोली गांव में कार सवार दिल्ली और हरियाणा के 12 युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीण प्रेमनगर थाने में पहुंच गए और चौकी बिधोली पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची एसपी सिटी और सीओ प्रेमनगर ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेज दिया और प्रेमनगर पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
वहीं इस विवाद के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चौकी प्रभारी बिधोली सहित पुलिस चौकी बिधौली में नियुक्त संपूर्ण स्टाफ को थाना प्रेमनगर अटैच करते हुए नए स्टॉफ को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है

More Stories
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !