
Dehradun: ८ सितंबर को समय 15.46 बजे थाना डोईवाला पर मोचिको शूज कम्पनी लालतप्पड मे कार्य करने वाली महिला शिकायतकर्ता कर्मचारी द्वारा डोईवाला पुलिस को शिकायत दी गई कि वह मोचिको कम्पनी लालतप्पड मे कार्य करती है। महिला कर्मचारी ने बताया कि अपने निजि कार्य के कारण दिनांक 08.09.23 को मोचिको कम्पनी मे कार्य हेतु नही जा पायी, इस वजह से शिकायतकर्ता द्वारा मोचिको कम्पनी मे कार्य करने वाले अपने सीनियर आसिफ नाम के लडके को छुट्टी के सम्बन्ध मे फोन किया, जिस पर आसिफ उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता को बताया कि वह उसको छुट्टी दिये जाने के सम्बन्ध मे अपने सीनियर से बात कर लेगा।
उसके उपरान्त शिकायतकर्ता को मोचिको कमपनी से फोन आया कि आप आज कार्य पर नही आये। जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा पुनः उक्त सन्दर्भ मे आसिफ से फोन से बात की तो आसिफ ने कहा कि तुम्हारी छुट्टी के सम्बन्ध मे सिनीयर से बात करता हूँ और उसे मोचिको फैक्ट्री गेट पर बुलाया। पीडिता जैसे ही वहाँ पहुँची तो आसिफ द्वारा कम्पनी के गेट पर बात करते हुए महिला का मोबाईल लेकर उसे अपने पीछे-पीछे बुलाकर मोचिको कम्पनी के पास ही स्थित अपने कमरे मे ले जाकर मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये।
कम्पनी मे कार्य करने वाले सहकर्मी द्वारा पीडिता का शारीरिक शोषण किये जाने के सम्बन्ध मे शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रा0पत्र दिये जाने पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 271/2023 धारा- 376/323/506 भादवि बनाम आसिफ पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के तीन घंटे बाद ही माजरीग्रांट लालतप्पड़ से *अभियुक्त आसिफ उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त उक्त घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होकर लालतप्पड से अपने मूल निवास हरदोई भागने की तैयारी मे था।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!