
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
पुलिस मुख्यालय देहरादून के सरदार पटेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था इस सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यो का सम्पादन कर रही हैं। डीजीपी ने उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यो की सराहना* करते हुए उन्हें *प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानित किया इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि आज के युग मे सोशल मिडिया के कारण खबर के अर्थ का अनर्थ होने मे देर नही लगती ऐसे मे मीडिया को सही और सटीक जानकारी देना अपने आप मे एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है लेकिन महिला आरक्षी ने जनता के सामने पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा* की छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं *आम-जनमानस को लगातार जागरूक* करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त