
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
धर्मनगरी हरिद्वार मे गौवंश के कातिलो के हौंसले कितने बुलंद है इस बात का पता इसी बात से चल जाता है कि कल देर रात करीब दो बजे हरिद्वार एसओजी की टीम जब गौवध करने वालो को पकडने पहुची तो उन्होने एसएओजी टीम पर ही फायरिंग कर एक जवान को घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें एक पुलिस जवान को गोली लगी है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने की सूचना है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने खुद मौके पर पहुचकर क्षेत्र की घेराबंदी के आदेश दिये एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाश/बदमाशों की तलाश कि गई एसपी सिटी,एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कॉम्बिंग में एक बदमाश को दबोचा,लिया गया गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में एक बदमाश की टांग टूट गई जिसे पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे है

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग