संजय मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.12.2024 को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त सादिक उर्फ राजा पुत्र नासिर खान नि० आजाद कालोनी गली नं0 17 थाना मन्डी जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भटपुरा आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 235/24 धारा 3/25 आयुध अधि० पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
सादिक उर्फ राजा पुत्र नासिर खान नि० आजाद कालोनी गली नं0 17 थाना मन्डी जिला सहारनपुर
बरामदगी का विवरण
> 01 अवैध तंमचा 315 बोर
➤ 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त सादिक उर्फ राजा का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 483/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
2. मु0अ0सं0 316/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मन्डी जनपद सहारनपुर
3. मु0अ0सं0 435/21 धारा 8/0 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
4. मु0अ0सं0 235/24 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 सौरभ यादव थाना फतेहपुर सहारनपुर
2. है0का0 738 विनोद कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर
3. पीसी रमेश राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर

More Stories
कच्ची शराब माफियाओं पर काल बनकर टूटी उधमसिंह नगर पुलिस,बीते 5 दिन में 115 मुकदमे दर्ज कर 106 तस्करो को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्ज़े से 2,822 लीटर कच्ची शराब की बरामद,61 शराब की भट्ठीया की ज़मीदोज़,1,47,645 लीटर लहन को किया नष्ट, शराब तस्करी में प्रयुक्त कई वाहन किये सीज !
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून से की मुलाक़ात,सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी पोस्टों पर रोक लगाने के लिए सौपा ज्ञापन !
किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !