
आज पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय ने पुलिस लाइन देहरादून द्वारा अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।
01- श्री विक्रम सिंह नेगी, उ0नि0स0पु0,
02- श्री बलवन्त सिंह, उ0नि0स0पु0,
03- श्री मौ0 तहसीन खान, सहायक उपनिरीक्षक
04- श्री भास्कर भारती, सहायक उपनिरीक्षक (एम), 05- श्री मोहन प्रसाद, मु0आ0 11 स0पु0,
06- श्री गोपाल सिंह, मु0आ0(प्रो0) 77 ना0पु0,
07- श्री प्रकाश चन्द्र, कुक,
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन